बिहारशरीफ, मार्च 16 -- दोस्त व पत्नी की हत्या के आरोपित गिरफ्तार इस्लामपुर, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को हत्या के दो मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। मलहबिगहा मोहल्ले में युवक की हत्या के आरोपित उसके दोस्त और चुल्हन बिगहा से पत्नी की हत्या के आरोपित पति को गिरफ्तार किया गया है। हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह मलहबिगहा मोहल्ले के पास फैजान का शव बरामद किया गया था। उसकी हत्या के आरोप में अजहर अंसारी उर्फ उद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि शनिवार की रात आरोपित फैजान को घर से बुलाकर ले गया था। केवई रोड में नशा करने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान पीटकर फैजान की हत्या की गयी। उसकी पत्नी मेहरुनिशां ने अजहर पर हत्या का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.