मधुबनी, अप्रैल 14 -- झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में सोमवार सुबह उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन से 57 कार्टन नेपाली देशी शराब (करीब 513 लीटर), 18 कार्टन नेपाल निर्मित बीयर (108 लीटर) तथा 1 कार्टन अंग्रेजी शराब (9 लीटर) ज़ब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस टीम लंगड़ा चौक के पास घात लगाकर बैठी थी। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो के गुजरने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पीछा किए जाने की भनक लगते ही चालक ने इस्लामपुर के समीप सड़क किनारे वाहन रोक दिया और भाग निकला। पुलिस के पहुंचने तक चालक फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.