बिहारशरीफ, मार्च 16 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के तालाबपर स्थित एक स्कूल का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली। करीब पांच हजार रुपये के सामान चोरी हुए है। शिशु कल्याण केन्द्र स्कूल की प्रिंसिपल विमला कुमारी ने बताया कि सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचीं तो देखा कि दो कमरों का ताला टूटा हुआ था। दो पंखा, वायरिंग का तार व दो दीवार घड़ी चोरी हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...