बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रानीपुर के कैलाशपुरी गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गयी। मृतक कमींदर जमादार का 15 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है। पिता ने बताया कि रविवार को वह कमरे में सोया हुआ था। तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर उसे जगाने गये तो वह नहीं उठा। इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गये। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि परिजन, डॉक्टर के पास ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहें। उसकी हालत काफी खराब हो गयी तो इस्लामपुर अस्पताल ले गये। यह भी पढ़ें- सांप काटने से एक मूर्छित पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.