बिहारशरीफ, मार्च 29 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को इस्लामपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी बाईपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराकर पूरा कराने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र के छूटे हुए अन्य विकास कार्यों में भी तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर को जाम की समस्या से निजात दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पश्चिमी बाईपास का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके पूरा होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर संजय साहु, वीरेंद्र प्रसाद, मो. तनवीर आलम, महेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...