गिरडीह, मई 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में रविवार को पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया था, तभी गहराई में जाने से डूब गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार दोपहर बच्चा गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ पास के नाले में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े और बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- हिलसा में डूबने से किशोर की गयी जान मृतक का शव अभी घर में ही रखा हुआ है। बताया जाता है कि बच्चे के पिता बाहर काम करते हैं। परिजन पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके आने ...