बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- बैठक में वार्ड पार्षदों ने किया जमकर विरोध-प्रदर्शन मुख्य व उप मुख्य पार्षद ने आरोपों को बताया बेबुनियाद इस्लामपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद में मनमाने ढंग से कर्मियों की नियुक्ति का आरोप लगाकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। अवैध रूप से राशि निकासी का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, मुख्य व उप मुख्य पार्षद ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिरोज आलम, कृष्णा कुमार, टिंकू कुमार समेत एक दर्जन वार्ड पार्षदों ने बताया कि बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। वर्ष 2020-21 में कार्यालय के बहाल हुए कर्मी के संबंध में पूछने पर कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद कक्ष से बाहर निकल गये। पार्षदों ने नियुक्ति में मनमानी के साथ वार्ड...