शामली, फरवरी 24 -- कांधला। क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसोली में स्थित 52 बीघा के बड़े तालाब पर अवैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश शुरू कर दी है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बता दें कि तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे के कारण स्थानीय निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व टीम को निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अर्जुन सिंह, लेखपाल आदित्य और जेई भूपेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। टीम ने तालाब की सीमाओं की पैमाइश शुरू की है ताकि कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.