बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- बिहारशरीफ। मानवता की सेवा मिसाल पेश करते हुए इस्लामपुर प्रखंड के सुहावनपुर सुढी निवासी और युवा जदयू के बिहार प्रदेश सचिव इंजीनियर राहुल राज ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में सेवा भाव से एक रोटी मेकर मशीन भेंट की है। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक मशीन से अब कम समय में बड़ी संख्या में रोटियां तैयार हो सकेंगी। जिससे लंगर सेवा में लगे स्वयंसेवकों को काफी सुविधा होगी। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने राहुल राज के इस कदम की सराहना की और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर लखविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, दिलीप सिंह, कुलदीप सिंह, रौशन सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...