इस्लामनगर में बालिका की मौत के बाद निजी अस्पताल सील
बदायूं, मई 31 -- कस्बे में एक और निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। इलाज के दौरान बालिका की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निजी अस्पताल को सील किया है। हालांकि टीम मौके पर पहुंची तो वहां का स्टाफ पहले ही भाग चुका था। नोटिस चस्पा करने के बाद टीम ने अस्पताल चलाने वाले का नाम पता आसपास के लोगों से पूछा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की भी तैयारी की जा रही है। बीते शुक्रवार को इस्लामनगर क्षेत्र के ही गांव भवानीपुर नगला के रहने वाले दिलशाद की 12 साल की बेटी आलिया की तबीयत खराब हो गई थी। यह भी पढ़ें- इस्लामनगर में इलाज के दौरान बच्ची की मौत, हंगामा दिलशाद के परिजन आलिया को लेकर इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला जमनी में बिना नाम के संचालित निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। यहां मौजूद स्टाफ ने उसको भर्ती कर लिया। कुछ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.