बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर जिला खान अधिकारी गुलशन कुमार ने छापामारी कार्रवाई की। इस दौरान शनिवार को खनन अधिकारी ने अवैध खनन करते ले जाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। बिना अनुमति के संचालित ट्रैक्टर-ट्राली के बालू ले जाते हुए मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा अवैध रूप से बजरी लादकर ले जाने वाले दो डंपर भी सीज कर दिये हैं। दोनों पर थाना इस्लामनगर में कार्रवाई कराई है। वहीं इसके अलावा फैजगंज थाना क्षेत्र में भी अवैध खनन को लेकर खनन अधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...