बदायूं, जनवरी 20 -- बदायूं, संवाददाता। माघ माह में निकलने वाली की प्रभात फेरी को विवादित रास्ता बताकर रोके जाने और ग्रामीणों के कासुनी के बाद हुए लाठीचार्ज के मामले में एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने सख्त कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक, इंस्पेक्टर क्राइम, एक दरोगा और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण में विभागीय जांच अब भी जारी है, जबकि प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी फिलहाल किसी को नहीं सौंपी गई है। इस्लामनगर थाने की जिम्मेदारी किसी को नहीं सौंपी गई है। विदित हो, इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्यौर कासिमाबाद गांव में माघ माह के उपलक्ष्य में गांव के लोग रोजाना प्रभात फेरी निकाल रहे थे। इसे लेकर पुलिस विवादित रास्ता बताकर प्रतिदिन लोगों को रोकने का प्रयास कर रही थी। 16 जनवरी, शुक्रवार की सुबह भी गांव के लोग प्रभात ...