मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के संरक्षण में आईक्यूएसी एवं टीचर रिस्किलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी का विषय रीइमैजिनिंग नॉलेज : इंडिजिनस विज़डम एंड बियॉन्ड : कंटेम्पररी मल्टीडिसिप्लिनरी एक्सप्लोरेशन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक सचिव डॉ. स्वर्णा ने विषय का संक्षिप्त परिचय देते हुए यू एस ए से मुख्य वक्ता डॉ. मनीषा डी भागोजी को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान को केवल अतीत तक सीमित न रखकर वर्तमान में उपयोग करना चाहिए तथा आधुनिक समस्याओं के समाधान में इसे शामिल किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- आरबीडी में दो दिवसीय राष...