भागलपुर, जून 14 -- नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल में पदस्थापित चार चिकित्सकों में से दो चिकित्सक अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीज घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि चिकित्सक निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते और अपनी सुविधा के अनुसार ड्यूटी करते हैं। इससे ओपीडी सेवा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खासकर गरीब और ग्रामीण मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- इस्माईलपुर पीएचसी का हाल बेहाल, समय से ओपीडी नहीं ग्रामीणों ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन से अस्पताल की कार्यशैली की जांच कर आवश्यक कार्र...