जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर। हावड़ा जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन रेलवे ने बुधवार को रद्द कर दिया। इससे टाटानगर समेत और स्टेशनों के ऐसे यात्रियों को ज्यादा दिक्कत होगी जिन्होंने कई दिन पूर्व यात्रा के लिए टिकट बुक कराया था। हालांकि इस्पात एक्सप्रेस को रद्द करने का कारण रेलवे में स्पष्ट नहीं किया है लेकिन हावड़ा से एक दिन जूनागढ़ ट्रेन नहीं जाने से रैक के अभाव में वहां से भी 2 अप्रैल गुरुवार को इस्पात एक्सप्रेस के रद्द की घोषणा दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुई है। बीते सप्ताह भी रेलवे ने हावड़ा कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस को अपडाउन में रद्द किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...