जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर। जूनागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन रेलवे ने गुरुवार को रद्द कर दिया। इस्पात एक्सप्रेस के रद्द होने से कोल्हान समेत पश्चिम बंगाल व ओड़िशा उड़ीसा के यात्रियों को एक से दूसरी जगह जाने में दिक्कत होगी। सूचना के अनुसार ट्रेन के लगातार लेट चलने से एक फेरा रद्द किया गया है लेकिन रेलवे बुलेटिन में कारण स्पष्ट नहीं है। इधर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का परिचालन 20 व 22 मार्च को प्रभावित होगा। डाउन में ट्रेन बोकारो या किसी अन्य स्टेशन के पास आधे घंटे रोकने की योजना है। धनबाद से झारग्राम मेमू ट्रेन भी 22 मार्च को एक घंटे लेट रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...