जमशेदपुर, मार्च 28 -- हावड़ा-कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन शुक्रवार और शनिवार को रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से 27 मार्च को हावड़ा-कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस और कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 28 मार्च को रद्द करने का आदेश गुरुवार को हुआ है। इससे लोगों को यात्रा रद्द होने के साथ ही 10-15 दिन पूर्व बुक टिकट राशि भी बर्बाद होने का डर सताने लगा है। इस्पात एक्सप्रेस के अप-डाउन में रद्द होने के कारण गुरुवार सुबह आरक्षण काउंटर खुलने से देर शाम बंद होने तक दर्जनों यात्री टिकट रद्द करने के लिए टाटानगर स्टेशन के दोनों काउंटर पहुंचे। इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन अप-डाउन में रद्द होने से हावड़ा, खड़गपुर, टाटानगर समेत कोल्हान व ओडिशा के विभिन्न स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इ...