तिरुवनंतपुरम, अक्टूबर 1 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव आयोग में उनके फैसलों पर उठ रहे सवालों की वजह से विपक्षी दल और कॉकरोच जनता पार्टी इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच, केरल में उनकी दो दशक पुरानी फाइलें खुल गई हैं। केरल के गृह मंत्रालय ने 2006 में वर्क्स सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की शुरुआती जांच से जुड़ी फाइलें तलब की हैं। दरअसल, विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 साल पहले एक मलेशियाई सिविल इंजीनियर की आत्महत्या के बाद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरुआती जांच की थी। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केरल के गृह मंत्रालय ने ली सी बीन की आत्महत्या के बाद शुरू हुई जांच से जुड़ी फाइलें मांगी हैं। ली सी बीन PATI-BEL क...