नई दिल्ली, जून 3 -- तो क्या अन्नामलाई भाजपा छोड़कर नहीं जा रहे हैं? यह सवाल अब तेजी से उठने लगा है। एक दिन पहले तक यह माना जाने लगा था कि अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ दी है। कहा जा रहा था कि अब वह अपनी पार्टी बनाने वाले हैं। लेकिन अब चीजें बदलती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ने का विचार त्याग दिया है। बता दें कि अन्नामलाई मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात हुई थी। असल में अन्नामलाई के भाजपा छोड़ने पर पार्टी के लिए कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो जाएंगी। इसलिए पार्टी उन्हें छोड़ना नहीं चाहती है। हकीकत तो यह है कि अन्नामलाई के छोड़कर जाने पर भाजपा का ही घाटा है। ...