इस्कॉन संबंधी याचिका सूचीबद्ध करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस्कॉन मंदिर से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। याचिका में 16 मई, 2025 के फैसले की समीक्षा (रिव्यू) की मांग की गई थी। उस फैसले में कहा गया था कि बेंगलुरु का हरे कृष्ण मंदिर इस्कॉन बेंगलुरु का है। इस्कॉन मुंबई की ओर से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान और वकील कार्तिक सेठ ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ से आग्रह किया कि समीक्षा याचिका को इस साल 22 जनवरी को एक पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया था। वरिष्ठ वकील ने कहा कि वे चाहते हैं कि याचिका को एक पीठ के सामने सूचीबद्ध किया जाए। सीजेआई ने कहा कि रिव्यू याचिका और अन्य अंतरिम याचिकाओं को 5 अक्तूबर के एक सप्ताह बाद एक पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.