लखनऊ, अप्रैल 30 -- सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर में आए भक्तों ने नरसिंह चतुर्दशी महा महोत्सव धूमधाम से मनाया। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने भगवान नरसिंह शिला का प्रथम अभिषेक एवं पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में मंदिर के भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन, नरसिंह कवच पाठ एवं नरसिंह आरती की। अपरिमेय श्याम ने नरसिंह भगवान की कथा में बताया कि नरसिंह भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक हैं। अंत में भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- वन विहार में नृसिंह देव जयंती महोत्सव मनाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.