वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। दुर्गाकुंड मार्ग स्थित इस्कॉन परिसर में रामनवमी महोत्सव का उल्लास छाया रहा। शुक्रवार को भगवान श्रीराम के दिव्य गुणों की महिमा के माध्यम से मानवीय मूल्यों में आध्यात्मिक उत्थान, सांस्कृतिक समृद्धि और हार्दिक भक्ति का एक अनूठा अनुभव देखने को मिला। उत्सव की शुरुआत मंदिर अध्यक्ष अत्युत मोहन दास के सानिध्य में मनमोहक कीर्तन सत्र के साथ हुई। मधुर भजन हरे कृष्ण महामंत्र की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य आकर्षण सीता, राम, लक्ष्मण और हनुमान के अति सुंदर रूप से सजे विग्रहों का अभिषेक रहा। इस अवसर पर शबरी के जीवन पर आधारित भावपूर्ण नाटक ने लोगों को प्रभावित किया। इसके उपरांत अपूर्व गोपाल प्रभु ने व्याख्यान दिया। उत्सव का समापन नृत्य कीर्तन से हुआ। महोत्सव में साक्षी प्रभु,मुरारी गुप्त दास, र...