इस्कॉन के मेगा यूथ फेस्टिवल में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
धनबाद, जुलाई 20 -- इस्कॉन धनबाद, जगजीवन नगर की चार दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को आयोजित पांचवें मेगा यूथ फेस्टिवल में सैकड़ों युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। धनबाद सहित आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं की इसमें रिकॉर्ड भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिनाम संकीर्तन से हुआ। इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष नामप्रेम दास ने युवाओं से चरित्र निर्माण, आत्मविकास और भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षणिक सुख देने वाली बुरी आदतें अंततः जीवन को पतन की ओर ले जाती हैं, जबकि आध्यात्मिक जीवन स्थायी आनंद और आत्मविश्वास प्रदान करता है। मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, जीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद तथा केके कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.