पटना, मई 21 -- अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा 24 मई को पटना में पहली बार नौका विहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर के पीछे अदालतगंज पोखरा में यह महोत्सव होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण कीर्तन, पालकी यात्रा, कथा, जल-विहार और महाप्रसादम होगा। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इस्कॉन से जुड़े नंद गोपाल दास ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के बाहर से भी श्रद्धालुओं के आने की सूचना है। मायापुर और वृंदावन धाम से कीर्तन व पालकी यात्रा के लिए विशेष रूप से कलाकार पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...