धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। जगजीवन नगर के इस्कॉन की ओर से 16 से 19 जुलाई तक चार दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मंगलवार को इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष नामप्रेम दास ने बताया कि इस बार महोत्सव को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य रूप दिया गया है। आयोजन समिति ने चार दिनों में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान जताया। प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरुवार को स्टील गेट दुर्गा मंडप (श्री जगन्नाथ अस्पताल के सामने) से स्टील गेट, हीरापुर, रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड तक रथ यात्रा निकलेगी। इस दौरान सात जगहों पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। पारंपरिक छऊ नृत्य और हरिनाम संकीर्तन आकर्षण के केंद्र होंगे। आईआईटी व बीआईटी के विद्यार्थियों द्वारा ...