इस्कॉन की जगन्नाथ रथ यात्रा कल
रांची, जुलाई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। इस्कॉन, कांके रोड द्वारा रविवार की सुबह 10:30 बजे श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। लेक एवेन्यू से बसंत विहार कॉलोनी तक निकलने वाली इस यात्रा के लिए हैदराबाद से विशेष रथ मंगवाया गया है। इस्कॉन रांची के प्रबंधक मधुसुदन मुकुंद दास ने बताया कि संस्थापन आचार्य श्रीलप्रभुपाद द्वारा 60 वर्ष पहले सैन फ्रांसिस्को से शुरू की गई यह परंपरा आज 150 से अधिक देशों में मनाई जाती है। रथ यात्रा के दौरान कीर्तन, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद वितरण होगा।समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, विधायक सुरेश बैठा, मथुरा प्रसाद महतो, उपमहापौर नीरज कुमार सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Rampur News: 20 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, भंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.