कुशीनगर, सितम्बर 3 -- कुशीनगर। जिले में इस्कॉन की ओर से 4 सितंबर को शाम छह से रात बजे तक विविध कार्यक्रमों के बीच जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी आयोजन कसया स्थित डॉ पीके राय के सामने वाली गली में इस्कॉन कार्यालय परिसर में धूमधाम से होंगे। यह जानकारी देते हुए इस्कॉन कुशीनगर के अध्यक्ष हरिगोपाल दास व उपाध्यक्ष गर्ग मुनिदास ने बताया कि कार्यक्रम में कुछ विशिष्ट भक्त नाइजीरिया, अफ्रिका व केन्या से आएंगे। कार्यक्रमों की ऋंखला में मधुर कीर्तन, कथा अमृत, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भगवान का महाभिषेक होगा। अंत में महाप्रसाद होगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: स्वतंत्रता भवन में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन यह भी पढ़ें- Madhubani News: टाउन क्लब मैदान में इस्काॅन मनायेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कलश वेंकटेश होटल में ...