नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- महाराष्ट्र के नासिक स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी के अंदर चल रहे धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के खेल का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने गुरुवार (16 अप्रैल) को शीर्ष न्यायालय में एक याचिका दायर कर वहां चल रहे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की हरकतों को "आतंकवादी कृत्य" घोषित करने की मांग की है। याचिका में धोखाधड़ीपूर्ण धर्मांतरण को नियंत्रित करने के लिये निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है। यह याचिका नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) के दफ़्तर में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के आरोपों के सामने आने के बाद दायर की गई है। अपनी याचिका में अश्विनी उपाध्याय ने दलील दी है कि "धोखे से धर्म परिवर्तन" न केवल "संप्रभुता, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए एक गंभीर खतरा है, बल...