मथुरा, अगस्त 14 -- दीपक शर्मा प्रकरण को लेकर छाता विधानसभा क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ता छाता कोतवाली पहुंचे और घटना पर विरोध जताया। करणी सेना के अध्यक्ष राजावत ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात को कुछ अज्ञात लोग प्रशासन के साथ आए और दीपक शर्मा को जबरन उठा ले गए। जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। छाता विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त डर का माहौल बना दिया गया है, जो निंदनीय है। करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि वे दीपक शर्मा के साथ मजबूती से खड़े हैं और मामले में आरोपियों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे हैं। यदि 15 अगस्त तक इस म...