छपरा, मार्च 15 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के 71 वर्षीय रामलोचन राय की मृत्यु रविवार की सुबह इलाज के दौरान पटना में हो गई। स्वजन उनके शव को लेकर सीधे थाना थाना परिसर ले आए। वहां मृतक के पुत्र रमेश राय ने घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें कहा गया है कि उनके पिता राम लोचन राय पिछले 3 मार्च की दोपहर साइकिल से सहवां बाजार जा रहे थे। इस बीच प्यारेपुर गांव के नट बस्ती के पास विपरीत दिशा से अल्टो कार से आ रहे प्यारेपुर गांव के रवि कुमार पिता-रामधारी राय ने नियंत्रन को दिया और साइकिल में धक्का मार दिया जिससे मेरे पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी इसुआपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। हालांकि बेहतर इलाज को लेकर स्वजन उन्हें पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.