छपरा, मार्च 9 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही नीलगायों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रखंड में नीलगायों को मारने का अभियान शुरू कर दिया गया है। वर्ल्ड लाइफ ट्रांकुई फोर्स के विशेषज्ञ शूटर नवाब सफात अली खान, अवकाश कुमार, कुमुद कुमार की टीम द्वारा सोमवार को दर्जनों नील गायों को शूट किया गया। इस अभियान की शुरुआत इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर पंचायत से की गई। यहां 48 नीलगायों को मार गिराया गया। रामपुर अटौली पंचायत में 25 नीलगायों को मार गिराया गया। शूटर ने बताया कि मृत नीलगायों को दफ़नाए जाने की जिम्मेदारी संबंधित मुखिया गणों की है ताकि महामारी नहीं फैले। सरकार की इस कार्रवाई से प्रखंड के किसानों में खुशी देखी जा रही है। शूटआउट के मौके पर इसुआपुर पंचायत के मुखिया अजमल रह...