छपरा, मई 31 -- इसुआपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में रविवार को धार्मिक कार्य के लिए जा रहे लोगों को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा घेरकरपीटा गया। घटना से संबंधित एक लिखित आवेदन चांदपुरा गांव के मेराजुद्दीन अहमद द्वारा इसुआपुर थाने में दिया गया है। कहा गया है कि उन्हीं के समुदाय के लोगों ने जाते वक्त गाली गलौज की और मना करने के बाद सभी ने मिलकर मारपीट की। इसी बीच अफाक अहमद सिद्दीकी ने मेराजुद्दीन अहमद के पॉकेट से 40 हजार रुपए निकाल लिये। गांव के लोगों ने पहुंचकर जान बचाई। घायल मेराजुद्दीन अहमद का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...