छपरा, मई 13 -- तीन देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू व मोबाइल बरामद, बड़ी वारदात की थी तैयारी इसुआपुर, एक संवाददाता। इसुआपुर पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को हथियार व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुत्रों के अनुसार ये सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। यह भी पढ़ें- देसी पिस्तौल व जिंदा गोली के साथ पांच गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे डीआईयू टीम से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी गम्हरिया पुल के समीप नहर किनारे जमें हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।तलाशी में बरामद सामान तलाशी के दौरान रोहित कुमार मिश...