छपरा, अप्रैल 13 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की देर शाम दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, दो देसी कट्टा और 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी अशोक गिरि के पुत्र सोनू कुमार गिरी व शर्मा गिरी के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अचितपुर गांव स्थित तालाब के समीप छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने...