छपरा, जून 13 -- 5 - इसुआपुर के सहवां गांव स्थित अतिक्रमण वाले सरकारी पोखर की भूमि पर निर्मित कमरों को शनिवार को तोड़ता बुलडोजर इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां गांव के वार्ड संख्या 12 स्थित सरकारी पोखर की अतिक्रमण की गई भूमि को शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। अनुमंडल दंडाधिकारी मढ़ौरा के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव, मनरेगा तकनीकी सहायक दानचंद साहू, अमीन पुष्पा कुमारी, एसआई संजय कुमार शर्मा तथा पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई की गई। अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि को छ: लोगों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण किया गया था। यह भी पढ़ें- समिति गठित हुई, आठ माह में कार्रवाई शून्य पूर्व में भूमि की मापी कर सीमांकन किया गया था। ...