छपरा, मार्च 13 -- इसुआपुर/ नगरा, एक संवाददाता। इसुआपुर थाना क्षेत्र के नागराज गांव के मनोज सिंह के 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार की दर्दनाक मौत गौरा थाना क्षेत्र के रामपुर नहर के पास बाइक दुर्घटना में हो गई। वहीं कुंदन के बड़े भाई का साला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का 20 वर्षीय पवन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कुंदन अपनी बहन के घर नगरा थाना क्षेत्र के धोबवल गांव गया था। उसके साथ उसके बड़े भाई का साला पवन कुमार भी था। दोनों एक ही बाइक से धोबवल से नागराज लौट रहे थे। इसी बीच छपरा - मशरक एस एच 90 स्थित रामपुर नहर के पास सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कुंदन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं पवन कुमार गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.