छपरा, अप्रैल 9 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खोभारी साह प्लस टू स्कूल इसुआपुर के सभागार में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और इंटर की टॉपर छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र, कलम व कॉपी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद साह तथा संचालन शिक्षक मोहम्मद फिरोज एवं राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मैट्रिक के टॉपर्स आनंद कुमार, विकास कुमार, साक्षी कुमारी, अनुप्रिया, वनीजा खातून, आदर्श कुमार, मोहित कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं इ...