लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इसी वर्ष पांच हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं को नौकरी दी जाएगी। इनकी भर्ती की प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का सम्मानजनक मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पोषाहार वितरण शराब माफिया के हाथ में था। बच्चों व मां के पोषाहार में डकैती डाली जा रही थी। जिसे मैनें रोका।लोक भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने 69804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन बांटे। 18440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र व 2 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस ...