मेरठ, मार्च 12 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं कॉलेजों में छात्रों को इसी सत्र से एआई की ट्रेनिंग मिलेगी। तीन क्रेडिट का यह कोर्स बीए, बीकॉम, बीएससी एनईपी के द्वितीय सेमेस्टर में छात्र-छात्राओें के लिए अनिवार्य होगा। छात्र इसे वोकेशनल कोर्स के रूप में पढ़ेंगे। चयनित कंपनी 40 अंकों में से विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन करेगी। विवि के अनसुार थ्योरी एवं प्रैक्टिकल सहित प्रस्तावित एआई पाठ्यक्रम 75 घंटों का होगा जो केवल बीए, बीकॉम, बीएससी एनईपी के छात्रों के लिए ही होगा। यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन होगा। संबंधित कंपनी कोर्स की शुरुआत में विवि को बहुविकल्पीय प्रश्न बैंक देगी। इसमें से विवि पेपर बनाकर 60 अंकों की परीक्षा कराएगा। एआई का पेपर कुल सौ अंकों का रहेगा। प्राप्त अंकों से छात्रों को ग्रेड मिलेंगे। विवि के अनुसार कोर्स की फीस प्रति छात्र ती...