महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह योजना का लाभ लेने के लिए इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। सामूहिक विवाह की तैयारियां की जा रही हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए 2400 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इनका सत्यापन अंतिम दौर में है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराई जाती है। प्रति जोड़े पर सरकार एक लाख रुपये खर्च करती है। विवाह के बाद लड़की के खाते में 60 हजार रुपये भेजा जाता है। इसके साथ ही विवाह के दिन दुल्हन को 25 हजार का उपहार भी दिया जाता है। विवाह के दिन बरातियों व घरातियों के लिए भोजन, नाश्ता, पानी व अन्य इवेंट पर 15 हजार रुपये खर्च किया जाता है। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 का सामूहिक विवाह जून में हुआ था।इसके बाद नवंबर और दिसंबर माह में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.