पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। गेहूं के भंडारण की क्षमता अब जिले में बढ़ जाएगी। इसके लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी ने बरखेड़ा में साइलो प्लांट लगा कर इसकी शुरूआत के संकेत दिए है। साइलो में बोरे जमीन और भंडारण केंद्रों से संबंधित किसी समस्या से प्रशसानिक सिस्टम को जूझना नहीं पड़ेगा। यह साइलो प्लांट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में चालू कराने की तैयारियां कर ली गई हैं। गेहूं की खरीद के बाद भंडारण को लेकर जब तब परेशासनियां सामने आती रहीं हैं। पिछली बार भी गेहूं भंडारण को लेकर काफी हायतौबा हुई थी। इसके बाद से सरकार ने भंडारण को नया और आधुनिक जामा पहना दिया है। पीलीभीत से बीसलपुर के मध्य बरखेड़ा के पास साइलो प्लांट का काम पूरा कर लिया गया है। इसे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में चालू कर दिया जाएगा। जिले के पहले साइलो प्लांट के अंतर्गत करीब पचास हजार मीट्रिक टन गे...