नई दिल्ली, मार्च 1 -- Vande Bharat Sleeper Train: देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर मार्च में पटरियों पर होगी। इसका रूट अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह ट्रेन दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई, चेन्नई-बेंगलुरु-मुंबई में से किसी एक रूट पर चलाई जा सकती है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ट्रेन पहले की ट्रेन से तकनीक व सुविधाओं के मामले में उन्नत होगी। वंदे भारत स्लीपर को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने इस तरह डिजाइन किया है कि रेल यात्रियों को सफर के दौरान विमान-पांच सितारा होटल जैसा अनुभव होगा। ट्रेन के कोच के गलियारों में स्मार्ट सेंसर लाइट्स लगी हैं, जो केवल यात्री के चलने पर जलेंगी।बोल्स्टरलेस कोच का इस्तेमाल पहली बार ट्रेन ...