मुरादाबाद, फरवरी 26 -- शहर के कंपनी बाग स्थित इसहाकी मस्जिद में गुरुवार को आठवें रोजे पर नमाज़-ए-तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल होने पर ख़ास दुआ और तकरीब का आयोजन किया गया। मस्जिद इसहाकी में शुरू रमजान से मुफ्ती सैय्यद मुस्तेजाब हुसैन कदीरी ने रोजाना तीन पारे सुनाए। जबकि हाफिज़ अरमान इसहाकी और हाफिज़ हमज़ा जमाल इसहाक़ी सामा रहे। मस्जिद में दूर-दराज़ से आए नमाज़ियों ने तिलावत सुनी और खत्म-ए-कुरआन की दुआ में शामिल हुए। इस दौरान नातिया महफिल भी सजाई गई, जिसमें नातख्वां इरफान अशरफी, अली कादरी, हाफिज़ हमज़ा जमाल इसहाकी, अरमान इसहाकी और हाफिज़ सय्यद बूतुराब हुसैन कदीरी ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। मुफ्ती सैय्यद मुस्तेजाब हुसैन कदीरी ने रमज़ानुल मुबारक की फजीलत बयान करते हुए कहा कि रमज़ान का हर रोज़ा बेहद कीमती है। उन्होंने कहा ...