तेहरान, अगस्त 8 -- ईरानी राजनेताओं ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हाल ही में घोषित त्रिपक्षीय रक्षा समझौते की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है। ईरान ने इस समझौते को अप्रभावी करार देते हुए रियाद को अपनी क्षेत्रीय सुरक्षा रणनीति पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि सबसे अधिक जरूरत पड़ने पर ये देश उसे सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य इब्राहिम रजाई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मक्का में हस्ताक्षरित यह समझौता केवल एक 'कागजी करार' से अधिक कुछ नहीं है, जो जरूरत पड़ने पर काम नहीं आएगा।समझौते पर पहला बयान इब्राहिम रजाई ने कहाकि सऊदी अरब को समझना चाहिए कि तुर्की और पाकिस्तान के साथ कागजी समझौता उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। ठीक उसी तरह जैसे अमेरिकियों पर वर्षों की एकतरफा न...