अल्मोड़ा, दिसम्बर 9 -- भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत चयनित मेधावियों का दल देहरादून के लिए रवाना हुआ। छात्र-छात्राओं के साथ जिले से नोडल अधिकारी पुष्पेश जोशी व प्रतिभा चौहान भी गए हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को इसरो संस्थान आदि का भ्रमण कराया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ चंदन सिंह बिष्ट ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भ्रमण का लाभ लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...