धनबाद, अप्रैल 25 -- बाघमारा। इसरो में युवा वैज्ञानिक के रूप में चयनित साक्षी लाला को श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल, सिनीडीह द्वारा बांसजोड़ा पंचायत सचिवालय में सम्मानित किया गया। बता दें कि नवागढ़ लालाबाड़ी में रहने वाले विक्रम लाला की पुत्री साक्षी का इसरो ने विभिन्न साक्षात्कार के बाद पूरे झारखंड से बतौर युवा वैज्ञानिक चयन किया है। समाज के लोगों ने इस उपलब्धि पर साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। मौके पर संयुक्त रूप से साक्षी को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर धीरेन लाला, बासुकीनाथ लाला, उमेश श्रीवास्तव, अजय राणा, दिलीप कुमार वर्मा, समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला, नीरज कुमार लाला, सुजीत कुमार सिन्हा, विनय कुमार लाला, विक्रांत लाला, विमल लाला आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.