गाजीपुर, मई 17 -- खानपुर। सैदपुर विकासखंड के सोनियापार गांव निवासी अश्वनी कुमार के इसरो में वैज्ञानिक/अभियंता एससी पद पर चयन होने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही वह क्षेत्र में पहुंचे, सिधौना, करमपुर, अनौनी और जियापुर से लेकर सोनियापार तक युवाओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। गांव में प्रवेश करते ही पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और अश्वनी की उपलब्धि पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अश्वनी कुमार की माता रीता देवी ने कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है और पूरे गांव का स्नेह देखकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्ह...