बहराइच, अप्रैल 18 -- बहराइच,संवाददाता। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र अर्नव मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसरो की ओर से आयोजित यंग साइटिंस्ट प्रोगाम के लिए उनका चयन हुआ है। इस पर कॉलेज प्रशासन की ओर से मेधावी का सम्मान किया गया। चयन पर अर्नव मिश्र ने बताया कि उनका विद्यालय सदैव अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देता है। सीबीएसई विज्ञान प्रदर्शनी, आर्यभट्ट गणित चैलेंज एवं सीबीएसई हेरिटेज क्विज जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। जिसका नतीजा रहा है कि उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो पाया है। बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूर्णतः प्रायोजित शैक्षिक यात्रा के लिए उनका चयन किया गया है।प्रधानाचार्य यह भी पढ़ें- इसरो के यंग सांइटिस्ट कार्यक्रम के लि...