दरभंगा, अगस्त 21 -- दरभंगा। दरभंगा नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा। इसकी पहल शुरू कर दी गयी है। इसके लिए दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को बेंगलुरु में इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें दरभंगा में प्रस्तावित स्पेस गैलरी एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना की दिशा में हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि बैठक में दरभंगा में खुलने वाली स्पेस गैलरी तथा अनुसंधान केंद्र के इसरो के नोडल अधिकारी तथा परियोजना निदेशक आलोक कुमार, जीएम चंद्रशेखर प्रसाद, वरिष्ठ निदेशक जी हरिकृष्ण सहित अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि इसरो की विशेषज्ञ टीम शीघ्र ही दरभंगा पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेगी तथा...