वाराणसी, मार्च 12 -- कछवारोड (वाराणसी)। सेवापुरी विकास खंड के छोटरसेनपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा सीतांजलि पटेल का चयन इसरो में शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। इस भ्रमण को लेकर वह काफी उत्साहित है। सीतांजलि ने कहा कि भ्रमण के दौरान वह इसरो में चल रहे आविष्कारों और तकनीकी कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती हैं। यह उसे भविष्य में वैज्ञानिक बनने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी। सीतांजलि को ब्लॉक स्तर पर आयोजित आविष्कार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला था। इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिलने पर उसका चयन किया गया। उसने इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। वहीं कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर की प्रभारी प्रधानाचार्य नदीम फातिमा अंसारी ने उसकी इस सफलता पर बधाई देते हुए सीतांजलि के उ...